Read Next
01/06/2025
होराइजन किआ ने रांची में लॉन्च किया Carens Clavis, बाजार में नया आयाम स्थापित होने का भरोसा
20/02/2025
वेदांता ईएसएल ने रवीश शर्मा को बनाया डिप्टी सीईओ
11/08/2024
हिंडनबर्ग का बड़ा दावा, कहा- SEBI चीफ का अडानी स्कैंडल से है कनेक्शन
24/06/2024
भारत के 28 स्टार्टअप ने इस सप्ताह जुटाई 800 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग
11/06/2024
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कम होगा EMI का बोझ, FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न
02/06/2024
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी से छीना नंबर 1 का ताज
24/05/2024
शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स नए शिखर पर, निफ्टी पहली बार 23 हजार के पार
25/04/2024
गिरिडीह: प्रदीप इलेक्ट्रिक ग्रुप के प्रदीप सेल्स में लॉयड ने लॉन्च की AC की नई रेंज
22/04/2024
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने झारखंड में भी वनप्लस उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया
14/03/2024
टाटा मोटर्स तमिलनाडु में 9,000 करोड़ रुपये के वाहन निर्माण प्लांट का करेगी निर्माण
Back to top button
Mumbai: मिश्रित घरेलू संकेतों के बीच इंफोसिस, आइटीसी, एचडीएफसी बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक और भारतीय स्टेट बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला.
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 137.92 अंक यानी 0.35 प्रतिशत चढ़कर 39,158.31 अंक पर चल रहा है. हालांकि इसकी शुरुआत 39,241.61 अंक के उच्च स्तर से हई थी.
इसे भी पढ़ें- #JammuKashmir: प्रखंड विकास परिषद चुनाव में 280 सीटों में से बीजेपी मात्र 81 पर जीती, 217 निर्दलीय निर्वाचित
निफ्टी में 0.27 प्रतिशत की बढ़त
इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 सूचकांक 31.25 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 11,613.85 अंक पर चल रहा है. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल एसबीआइ, इंफोसिस, आइसीआइसीआइ बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर में दो प्रतिशत बढ़त दर्ज की गयी.
वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल, ओएनजीसी, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी और बजाज ऑटो के शेयर में 2.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी.
पिछले सत्र के कारोबार में गुरुवार को सेंसेक्स 39,020.39 अंक और निफ्टी 11,582.60 अंक पर बंद हुआ था.
आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 72.87 करोड़ रुपये की बिकवाली की. घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 738.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.38 डॉलर प्रति बैरल पर बना रहा.
इसे भी पढ़ें- #Hariyana: त्रिशंकु विधानसभा के बीच बैठकों का दौर जारी, सोनिया करेंगी हुड्डा से मुलाकात, खट्टर दिल्ली रवाना
डॉलर के मुकाबले रुपया 71.06 पर
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की निकासी के बीच शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग पिछले बंद स्तर के बराबर 71.06 पर खुला. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार सुबह के कारोबार में रुपया पिछले बंद के मुकाबले 4 पैसे की गिरावट के साथ 71.06 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा है.
गुरुवार को रुपया 71.02 पर बंद हुआ था. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका-चीन के बीच संभावित व्यापार समझौते के चलते निवेशकों को ताजा बाजार रुख का इंतजार है. इसलिए वह सावधानी से निवेश कर रहे हें.
आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 72.87 करोड़ रुपये की बिकवाली की. इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.31 डॉलर प्रति बैरल पर बना रहा. सुबह के कारोबार में 10 वर्ष की परिपक्वता अवधि वाले सरकारी बांड पर प्रतिफल पर 6.50 प्रतिशत रहा.