Uncategorized

मैं निर्विकार हो चुका हूं: नरेंद्र मोदी

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी कर्मभूमि भले ही गुजरात हो, लेकिन वो जो कुछ भी करते हैं, राष्ट्रीय फलक पर ही करते हैं. मोदी ने ये बात अहमदाबाद में एक सेमिनार के दौरान कही.

इसके साथ ही मोदी ने ये भी कहा कि पीएम पद पर उनकी दावेदारी से जुड़े विवादों का उन पर कोई असर नहीं होता, क्योंकि वो अब ‘निर्विकार’ हो चुके हैं.

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अब खुद को राष्ट्रीय फलक पर देख रहे हैं. अहमदाबाद में इंडियन मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक सेमिनार में मोदी ने कहा कि उनकी कर्मभूमि भले ही गुजरात हो, लेकिन वो जो भी काम करते हैं, राष्ट्रीय फलक पर ही करते हैं. मोदी ने ये बात एक सवाल के जवाब में कही.

मोदी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी दावेदारी को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों और विवादों का उन पर कोई असर नहीं पड़ता, क्योंकि वो निर्विकार हो चुके हैं.

सेमिनार के दौरान किसी ने ये भी पूछा कि क्या जिस तरह अटल बिहारी बाजपेयी की हवा चली थी तो वो प्रधानमंत्री बन गए थे, उसी तरह अब मोदी के पीएम बनने की बारी है? मोदी ने इस सवाल के जवाब में सिर्फ इतना ही कहा कि वो वाजपेयी थे. मोदी ने सवाल-जवाब के दौरान कभी ये नहीं कहा कि वो खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं मानते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button