
Ranchi: झारखण्ड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के द्वारा 26 नवम्बर से 29 नवम्बर तक पंजाब के जालंधर में आयोजित होने वाले सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु 06 नवंबर को प. सिंहभूम के चक्रधरपुर में एक चयन प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा जिसके आधार पर झारखंड टीम का गठन होगा. इस चयन प्रतियोगिता में झारखंड में जन्म लिये एवं रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: 36th NATIONAL GAMES: निराशाजनक रहा झारखंड का प्रदर्शन, 16 खेलों में भागीदारी, 222 सदस्य, 5 खेलों में मिले सिर्फ 13 पदक
भाग लेने वाले खिलाड़ी रखें ध्यान
सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के द्वारा उनका आधार कार्ड प्रस्तुत किये जाने पर ही चयन प्रतियोगिता में भाग लेने दिया जायेगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अतिरिक्त जानकारी हेतु कार्यकारी सचिव राजीव रंजन +91 70041 50442 एवं प्रशासनिक सचिव दीपक गुप्ता से +91 62055 23640 पर जानकारी ली जा सकती है. इस टीम के चयनकर्ता जितेन्द्र कुमार, प्रशिक्षक, सेरसा,चक्रधरपुर, तुलिका श्रीवास्तव एवं विकास गोप होंगे.




