JharkhandLatehar

क्रशर से दस हजार टन पत्थर जब्त, मालिक समेत तीन गिरफ्तार, एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर भी बरामद

Balumath(Latehar) : बालूमाथ वन विभाग व बालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाकर क्रशर से अवैध रूप से भंडारण किया गया करीब दस हजार टन पत्थर जब्‍त किया गया. इस मामले में क्रशर मालिक समेत तीन लोगों को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं मौके से एक स्टोन ब्रेकर जेसीबी, दो पत्थर लदे ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया है.

गुप्‍त सूचना के आधार पर की गयी छापामारी

बालूमाथ एसडीपीओ नितिन खंडेवाल ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि सूचना थी कि क्रशर में गुरवे सुरक्षित जंगल से अवैध रूप से पत्थर उत्खनन कर क्रेशर में लाकर भारी मात्रा में जमा किया जाता है. इस सूचना पर बालूमाथ रेंजर पीपी साहू, एसडीपीओ बालूमाथ एवं बारियातू टीओपी पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में भंडारण किया गया पत्थर जब्त किया. जानकारी के अनुसार करीब दस हजार टन पत्थर का भंडारण किया गया था. उसे फर्जी तरीके से सप्लाई किया जाता था. साथ ही क्रेशर के पास करीब छह हजार टन पत्थर के छोटे चिप्स भी मिले हैं, जिसकी भी जांच की जा रही है.

अभी भी चल रहे हैं कई अवैध क्रशर

मिली जानकारी के अनुसार यह क्रेशर करीब 30  से 40 डिसमिल में फैला है. बालूमाथ थाना क्षेत्र एवं बारियातू प्रखंड में अवैध पत्थर उत्खनन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है. क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रूप रेलवे के द्वारा खोदे गये से पत्थरों से भी क्रशर चलाए जा रहे हैं. ट्रैक्टरों एवं हाइवा से अवैध रूप से पत्थर लाकर इनको विभिन्न क्रेशरों में खपाया जाता है. इनकी जांच की जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है.

Related Articles

Back to top button