
Srinagar : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली. जिसके बाद दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के ब्रोबुंदूना क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.
इसे भी पढ़ें- दर्द-ए-पारा शिक्षक: फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की नौकरी छोड़ बने पारा शिक्षक, अब मानदेय के अभाव में बने…
Jammu & Kashmir: Exchange of fire between terrorists and security forces in Braw Bandina area of Awantipora, Pulwama. More details awaited. pic.twitter.com/oFPfQSRjzu
— ANI (@ANI) June 14, 2019
इस घेराबंदी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को घेर लिया. उन्होंने बताया कि जवान जब क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तो तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. सेना इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.
इसे भी पढ़ें- गुमला में नक्सलियों का तांडवः पुलिस मुखबिरी के आरोप में व्यापारी की अगवा कर हत्या, ट्रक भी फूंका
जून 6 तक सुरक्षाबलों ने 106 आतंकियों को किया ढेर
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों ने 2019 में 6 जून तक 100 से भी ज्यादा आतंकियों को ढेर किया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई मुताबिक 2019 में सुरक्षाबलों ने 106 आतंकियों को मार गिराया था, वहीं साल 2018 में 254 आतंकियों का खात्मा किया गया था.




