
Ranchi: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सिकंदराबाद–छपरा-सिकंदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 5 कोच समेत कुल 23 कोच होंगे.
ट्रेन संख्या 07051 सिकंदराबाद-छपरा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, रविवार दिनांक 04/07/2021, दिनांक 11/07/2021, दिनांक 18/07/2021 , दिनांक 25/07/2021 तथा दिनांक 01/08/2021 कुल 5 ट्रिप को सिकंदराबाद से चलेगी.
सिकंदराबाद प्रस्थान रविवार 21:35 बजे, काज़ीपेट आगमन 23:18 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, गोंदिया आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:02 बजे, बिलासपुर आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:45 बजे, राउरकेला आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, हटिया आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, मूरी आगमन 00:15 बजे प्रस्थान 00:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:50 बजे, धनबाद आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:55 बजे, जसीडीह आगमन 06:47 बजे प्रस्थान 06:49 बजे, पटना आगमन 11:45 बजे प्रस्थान 11:55 बजे एवं छपरा आगमन मंगलवार 15:25 बजे होगा.
ट्रेन संख्या 07052 छपरा – सिकंदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, मंगलवार दिनांक 06/07/2021, दिनांक 13/07/2021, दिनांक 20/07/2021 , दिनांक 27/07/2021 तथा दिनांक 03/08/2021 कुल 5 ट्रिप को छपरा से चलेगी| छपरा प्रस्थान मंगलवार 23:30 बजे, पटना आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:35 बजे, जसीडीह आगमन 07:45 बजे प्रस्थान 07:47 बजे,धनबाद आगमन 10:55 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 12:15 बजे प्रस्थान 12:20 बजे, मूरी आगमन 13:18 बजे प्रस्थान 13:20 बजे, रांची आगमन 14:35 बजे प्रस्थान 14:40 बजे, हटिया आगमन 14:55 बजे प्रस्थान 15:00 बजे, राउरकेला आगमन 18:25 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, बिलासपुर आगमन 23:40 बजे प्रस्थान 23:55 बजे, गोंदिया आगमन 04:25 बजे प्रस्थान 04:27 बजे, काज़ीपेट आगमन 14:35 बजे प्रस्थान 14:37 बजे एवं सिकंदराबाद आगमन गुरुवार 17:40 बजे होगा.
इसे भी पढ़ें – रांची समेत चार जिलों में किट खरीदने को मिली राशि, लेकिन नहीं हुई खरीदारी




