
Dhanbad : धनबाद में ईसाई मिशनरी पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लग रहा है. आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है. इसका खुलासा बुधवार को तब हुआ जब झरिया के मोहरीबांध के स्लम क्षेत्र में जर्मनी से आए लोगों के साथ मिशनरी से जुड़े कुछ महिलाओं को देखा गया. सूचना के बाद कुछ सामाजिक लोग वहां पहुंचे और उनके वहां आने का मकसद पूछा.
इसे भी पढ़ें:क्रूज ड्रग केस: आर्यन खान को आज भी नहीं मिली जमानत
जिसके बाद महिला सिस्टर निवेदिता ने कहा कि हम गरिब लोगों को भोजन देने और शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं. धर्म परिवर्तन के मामले पर उन्होंने कहा कि उन लोगों की इच्छा से ही धर्म परिवर्तन कर सकते हैं.
मौके पर पहुंचे स्थानीय समाजसेवी राधेश्याम बाल्मीकि ने कहा कि यह ईसाई मिशनरी के लोग हैं.ये लोग लोगों का धर्म परिवर्तित कराने का काम करते हैं.
इसे भी पढ़ें:नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, 35 खिलाड़ियों को दिया जायेगा अर्जुन पुरस्कार




