
Ranchi : झारखंड में कोरोना के बढ़ते केस के देखते हुए संक्रमण से बचने के लिए हर तरह के उपाय किये जा रहे हैं. वहीं रांची में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसडीओ कोर्ट को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है. अब SDO कोर्ट 9 जून से अगले आदेश तक के लिए बंद रहेगा. इससे संबंधित पत्र आदेश की जारी किया गया है.

इस संबंध में एसडीओ ऑफिस से पत्र जारी कर रांची सिविल कोर्ट के वकीलों को सूचित कर दिया गया है. बता दें कि एसडीओ कोर्ट में सिविल और रेवेन्यू से संबंधित कई मुकदमों की सुनवाई होती है. लेकिन अब इस आदेश के बाद इस प्रक्रिया पर विराम लग गया है.
इसे भी पढ़ें –सांसद निशिकांत दुबे पर 25 करोड़ मानहानि का दावा, 7 दिनों में जवाब नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
झारखंड में इतने हुए कोरोना संक्रमित
बता दें कि झारखंड में हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ ही रही है. अब कोई भी जिला इस महामारी से अछूता नहीं है. झारखंड में सोमवार को कुल 39 नये कोरोना संक्रमित मिले. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 2854 हो गये हैं.
सोमवार को मिले नये कोरोना संक्रमितों में पूर्वी सिंहभूम जिले से 12, रांची से 10, सरायकेला से 4, लातेहार से 1, कोडरमा से 2, पलामू से 1, लोहरदगा से 2, हजारीबाग से 4 और चतरा से 3 लोग शामिल थे.
वहीं रांची से मिले मरीजों में चार पुलिसकर्मी थे. इनमें एक रिम्स में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की सुरक्षा में तैनात था, जबकि तीन हिन्दपीढ़ी थाने में पदस्थ हैं. दो अन्य मामलों में एक शहर के हिल व्यू हॉस्पिटल का था, जबकि दूसरा हटिया क्षेत्र से था.
इसे भी पढ़ें –Corona Virus की टेस्टिंग से जुड़ी मशहूर वैज्ञानिक गगनदीप कंग का टीएचएसटीआइ से इस्तीफा




