
Ramgarh: पतरातू थाना में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कराया गया है जिसमें पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में 3 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संबंध में एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी एवं पतरातू थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि दिए गएआवेदन में कहा गया है कि उरीमारी भुरकुंडवा निवासी पीड़िता के साथ स्टीम कॉलोनी निवासी हर्ष दास पिता पप्पू राम दास का प्रेम प्रसंग चल रहा था.गत 8 अक्टूबर को हर्ष दास अपने एक मित्र संजय भुइँया को पीड़िता को लाने के लिए भेजा क्योंकि पीड़िता हर्ष दास से प्रेम करती थी. पीड़िता संजय भुइँया के साथ हर्ष दास के घर स्टीम कॉलोनी आ गई. जहां पर हर्ष दास, संजय भुईयां एवं इनके एक और मित्र अरुण भुइँया ने बारी बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. 15 अक्टूबर को की गई शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर पतरातू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजय भुइँया एवं अरुण भुइँया को गिरफ्तार कर लिया जबकि हर्ष दास फरार हो गया. हर्ष दास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन उसकी खोजबीन कर रही है.पतरातू थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि जल्द ही हर्ष दास की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
इसे भी पढ़ें: दुमका में मरांग बुरु अखड़ा मिशनरियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच के लिए उपायुक्त को देंगे ज्ञापन, धर्मांतरण का है आरोप




