News Wing
Giridih, 29 November: बगोदर स्थित अडबारा पंचायत के आदिवासी बाहुल्य धवेया टोला में डोभा में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना से परिवारिक सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं पूरे इलाके में मातम का माहौल है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शिबू मांझी का 5 वर्षीय पुत्र रौशन मांझी एवं महेश मुर्मू का 4 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी खेलने के दौरान डोभा में डूब गई.
पूर्व विधायक विनोद सिंह पहुंचे म़ृतक के परिजन से मिलने
हादसे की खबर मिलते ही बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह, माले नेता पवन महतो, मुखिया लालजीत मरांडी, तेजनारायण पासवान, कुंजलाल महतो समेत अन्य कई लोग मौके पर पहुंचे और पारिवारिक सदस्यों को ढाढस बंधाया. इस दौरान विनोद सिंह ने कहा कि बार बार घटना होने के बावजूद सबक नहीं लिया जा रहा हैं. डोभा सिचाई का काम मे ना आकर मासूमों की मौत का कारण बन चुका हैं. इसको लेकर डोभा के घेराव आदि की व्यवस्था ध्यान देने की आवश्यकता हैं.
यह भी पढ़ें: बोकारो : मोबाइल टावर के गड्ढे में गिरे दो सगे भाई, दोनों बच्चों की मौत
मृतक के परिजनों को दिया जाएगा 50-50 हजार रुपये मुआवजा: विधायक नागेंद्र महतो
इधर घटना की जानकारी पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने गहरा दुःख जताते हुए उपायुक्त उमाशंकर सिंह से बात कर मृतक बच्चो के परिजनों को 50-50 हजार रुपये मुआवजे दिलवाने की बात कही. इस दौरान उपायुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि जल्दी मुआवजा उपलब्ध करवाया जाएगा.
ज्ञात हो कि झारखण्ड में डोभा में डूबने से कई बच्चों की मौत पहले भी हो चुकी है. डोभा निर्माण में खामियां के कारण ये हादसे होते रहे हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




