
Ranchi: राजधानी के 10 विद्यालयों में 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) प्रोग्राम चलाया गया. इस प्रोग्राम के तहत छात्र-छात्राओं को अपराध, ट्रैफिक पुलिस और थाना के कार्यों और कानूनों की जानकारी दी गयी. नेशनल पुलिस मिशन ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेबलपमेन्ट न्यू दिल्ली के तत्वाधान में एसएसपी रांची के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
इसे भी पढ़ें- गिरिडीह: 18 वर्षीय गुड्डू की मौत पर संशय, परिजनों ने लगाया जमीन विवाद में हत्या का आरोप
ट्रैफिक नियमों की दी गयी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान इसी कड़ी में चयनित पिठोरिया थाना अंतर्गत विद्यालय में बच्चों को कक्षा में कानूनों की जानकारी दी गयी. इस दौरान बच्चों को क्लास में विशेषकर ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही कोरोना के दौरान आवश्यक बातों का भी ध्यान रखन को कहा गया. मौके पर पिठोरिया थाना प्रभारी मिशील सोरेन, एसआई विनय कुमार यादव, पीएसआई विनय कुमार, पीएसआई, सुधांशू कुमार, विद्यालय की प्रचार्या वीणा ज्योति मौजूद रहीं.
इसे भी पढ़ें- चतरा में भारी पड़ा हिरण का शिकार, एक गिरफ्तार, आठ के खिलाफ प्राथमिकी




