
Ranchi: राज्य के 1400 सरकारी भवनों में सोलर रूफटॉप लगाया जा रहा है. दो साल बाद राज्य में सोलर रूफटॉप लगाया जायेगा. जो 2018-19 की योजना है. सरकारी भवनों में पांच मेगावाट तक रूफटॉप प्लांट इंस्टॉल करना है. इसका काम जारी है. ज्रेडा की मानें तो अब तक 4.5 मेगावाट एनर्जी प्लांट के लिये ऑर्डर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:शिक्षा विभाग की गलतियों का दंश झेलना पड़ेगा सरकारी स्कूलों के बच्चों को, इन बच्चों को माना जायेगा ड्रापआउट
ज्रेडा ने 52 एजेंसियों को काम दिया
सरकारी भवनों में सबसे अधिक ब्लॉक कार्यालयों में सोलर रूफ टॉप लगाये जा रहे है. वहीं सरकारी स्कूलों और कुछ जिला स्तरीय कार्यालयों में भी लगाये जा रहे है. बता दें इसके पहले केंद्र और राज्य सरकार से फंडिंग नहीं होने के कारण इस योजना पर काम नहीं किया गया. इस के तहत ज्रेडा ने 52 एजेंसियों को काम दिया है. इसमें राज्य की एजेंसियों की संख्या अधिक है. अब तक एक मेगावाट तक सोलर रूफटॉप अलग-अलग इंस्टॉल किये जा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना फेल,दो साल से एक भी स्टूडेंट्स को नहीं मिला लाभ
2018 से ही रुका है काम
सरकारी भवनों में साल 2018 से सोलर रूफटॉप नहीं लगाया गया. पूर्व सरकार ने ज्रेडा की फंडिंग में देर की, जिसके कारण योजना अब पूरी हो रही है. ज्रेडा के मुताबिक योजना केंद्र और राज्य फंडिंग से चलती है. साल 2018 से ही पूर्व सरकार और केंद्र सरकार ने फंडिंग में देर की. वहीं कुछ योजनाओं के लिये तो फंडिंग भी नहीं की गयी.
ऐसे में उर्जा विभाग की कई योजनाएं पिछले दो साल से लंबित चल रही है. इस साल भी केंद्र और राज्य की ओर से साल 2018 के लक्ष्यों के लिये फंडिंग की गयी है. हालांकि योजना के लियें टेंडर प्रक्रिया पिछले साल ही पूरी कर ली गयी थी. ऐसे में काम अब लॉकडाउन के बाद शुरू किया गया. बता दें पिछले कुछ सालों से राज्य में रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेज को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है. लेकिन फंडिंग में देरी के कारण योजनाएं पड़ी रह जा रही है.
इसे भी पढ़ें:दो बाइक में सीधी टक्कर, होम गार्ड जवान समेत दो की मौत




