
Churu (Rajasthan): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को विश्वास दिलाया कि देश सुरक्षित हाथों में हैं. भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में, नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर मंगलवार को तड़के आतंकी शिविरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद अपनी पहली चुनावी जनसभा में मोदी ने राजस्थान के इस शहर में कहा, ‘‘चुरू की धरती से देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है.’
हमारे लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं
इसके साथ ही मोदी ने यह कविता पढ़ी ‘’सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा. मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें फिर से दोहराना है और खुद को याद दिलाना है. न हम भटकेंगे न हम अटकेंगे, कुछ भी हो हम देश नहीं मिटने देंगे.’’ मोदी ने कहा, ‘‘देश सर्वोपरि है. हमारे लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है. देश की सेवा करने वालों को, देश के निर्माण में लगे हर व्यक्ति को, देश का ये प्रधानसेवक नमन करता है.’’
इसे भी पढ़ें : #Air Strike: 21 मिनट तक पाकिस्तान को अपनी बमबारी से थर्राने वाले मिराज 2000 की जानें खासियत




