
Jamshedpur : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नेपाली सेवा समिति की ओर से गोलमुरी परिसर में सत्यनाराण पूजा एवम सांस्कृतिक समारोह का अयोजन किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा कार्यकर्ता टी के रॉय, समिति के अधिकारी एवं काफी संख्या में नेपाली समाज के महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए. सभी ने भगवान सत्यनारायण की पूजा कर परिवार की सुख शांति की कामना की. वही नेपाली परिवार के वैसे बच्चो को सम्मानित किया गया जिन्होंने 2022 में शिक्षा और खेल खेल क्षेत्र में अवल रहकर जमशेदपुर , सहित झारखंड और देश का नाम रौशन किया. इस दौरान रघुवर दास ने उपस्तिथ लोगो को संबोधित करते हुए कहा नेपाली समाज हमेशा से हिन्दू और सनातन धर्म को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते रहे है. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद निधि से इस परिसर में पुस्तकालय का निर्माण कर देने का आश्वाशन दी.




