Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

स्वास्थ्य मंत्री को सरयू राय की सलाह, अस्पतालों के निरीक्षण के बजाय सुविधाएं पहुंचाने की व्यवस्था करें

बिरंची नारायण ने बोकारो में लैब शुरू कराने पर जतायी खुशी

Ranchi: कोविड-19 के बढ़ते खतरे के बीच सरकार सक्रिय है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लगातार अस्पतालों का निरीक्षण करने में लगे हैं. इधर सोशल मीडिया पर विधायकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार को सुझाव देना शुरू कर दिया है.

सरयू राय ने निरीक्षण के बजाय अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ाने की सलाह सीएम हेमंत सोरेन को दी है. वहीं विधायक बिरंची नारायण ने बोकारो में आरटीपीसीआर लैब शुरू करने के प्रयास की सराहना की है.

सुविधा, उपकरण और निधि का इंतजाम जरूरी

सरयू राय ने लिखा है कि स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय सचिव कोविड पर काबू पाने को अस्पतालों में भर्ती मरीजों का औचक निरीक्षण के लिए घूमने के बजाये दूसरे बिंदुओं पर काम करें. अपने कार्यालय में बैठकर अस्पतालों एवं इलाज केंद्रों तक आवश्यक सुविधा, उपकरण एवं निधि पहुंचाने की व्यवस्था करायें.

बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बोकारो में RTPCR lab शुरू कराने की योजना को उत्साहजनक बताया है. ट्विटर पर लिखा भी है कि देर से ही सही, बोकारो में सरकार ने कोविड टेस्ट के लिए लैब शुरू कराने का निर्णय तो लिया. पिछले साल (2020) में उन्होंने लैब शुरू कराने पर सवाल उठाया था पर तभी गंभीरता नहीं दिखायी गयी. अब जब दूसरी लहर में अफरातफरी मची है तब लैब शुरू कराये जाने पर सरकार तैयार हुई है.

मंत्री कर रहे निरीक्षण

गौरतलब है कि मंत्री बन्ना गुप्ता पिछले दो-तीन दिनों से सरकारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने में लगे हैं. सदर अस्पताल, पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर में वे राउंड लगा चुके हैं.

हर जगह अलग अलग तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं. सचिव केके सोन भी इलाज और वैक्सीनेशन कार्यक्रम के संबंध में जिला प्रशासन के साथ संपर्क में हैं और पंचायतों तक जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – मास्क नहीं पहनने वाले 52 लोगों का कटा चलान, 20 हजार लगाया गया जुर्माना

Related Articles

Back to top button