JharkhandRanchi

रांची से जमशेदपुर जाने का आदेश देने में अधिकारी कर रहे टालमटोल, सरयू राय ने केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र

Ranchi : लॉकडाउन के कारण रांची में फंसे वरिष्ठ नेता व विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा जमशेदुपर (पूर्वी) जाने की भारत सरकार से अनुमति मांगी है. इस बाबत उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि वे विगत 24 मार्च को लगे लॉकडाउन के बाद से ही रांची में फंसे हुए है.

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद सोमवार यानि 20 अप्रैल से लॉकडाउन में कई क्षेत्रों में सशर्त छूट दी गयी है. ऐसे में वे अपने विधानसभा क्षेत्र जाना चाहते है. लेकिन जिला प्रशासन सहित मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी उन्हें जमशेदुपर जाने के आदेश में टालमटोल कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः #Lockdown: दूसरे राज्यों में फंसे है झारखंड के 9,12,430 मजदूर, लगा रहे सरकार से गुहार

जमशेदपुर उनकी कर्मभूमि, जाने की अनुमति दें सरकार 

सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर उनकी कर्मभूमि है. ऐसे में मुझे वहां जाने की अनुमति देने में सरकार को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.

ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार ने भी एक जनप्रतिनिधि को अपने क्षेत्र में जाने में अनुमति देने की बात की है. केंद्रीय गृह सचिव को लिखे पत्र में सरयू ने कहा है कि ऐसे में उन्हें अपने विधानसभा जाने की अनुमति दी जाये.

इसे भी पढ़ेंः #GoodNews: मलेशियन महिला समेत झारखंड में चार कोरोना मरीज हुए ठीक – स्वास्थ्य मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button