DhanbadEducation & CareerJharkhandRanchiTOP SLIDER

बड़ी खबरः IIT धनबाद ने फीस नहीं चुकाने पर 214 स्टूडेंट्स को किया टर्मिनेट

  • छात्रों ने कोरोना का हवाला देते हुए फीस में राहत देने की मांग की थी

Ranchi : आइआइटी (आइएसएम) धनबाद ने 214 स्टूडेंट्स को टर्मिनेट कर दिया है. इन 214 स्टूडेंट्स में से 85 स्टूडेंट्स को प्री रजिस्ट्रेशन नहीं कराने और 129 को प्री रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मानसून सेमेस्टर की फीस जमा नहीं करने की वजह से टर्मिनेट किया गया है.

संस्थान इन स्टूडेंट्स को ए5 फॉर्म भरने के बाद पढ़ाई जारी करने की अनुमति देगा. इस संबंध में संस्थान के निदेशक आर शेखर ने कहा कि संस्थान में 8000 स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उनमें से इन्हीं 214 ने फीस जमा नहीं की है. इन स्टूडेंट्स को अपने-अपने कोर्स के मुताबिक रजिस्ट्रेशन करा कर फीस जमा करने का नोटिस संस्थान की ओर से दिया गया था. पर इन्होंने संस्थान के नोटिस को अनदेखा कर दिया.

इसे भी पढ़ें :किसानों के साथ हूं, स्वतंत्र विचरण के अधिकार को बाधित करने का समर्थक नहीं

16 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

प्रबंधन के मुताबिक ये स्टूडेंट्स 16 दिसंबर तक ए5 फॉर्म भर सकते हैं, जिसपर सीनेट विचार कर पढ़ाई जारी करने की अनुमति दे सकता है. वहीं टर्मिनेट किये गये स्टूडेंट्स के मुताबिक कोरोना के कारण फीस जमा नहीं कर पाये.

इसे भी पढ़ें : अगले साल गुलजार होगा खेलगांव, सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन

देशभर में चला था अभियान

बताते चलें कि आइआइटी आइएसएम के छात्रों ने देश के अन्य आइआइटी के छात्रों के साथ मिलकर ऑल आइआइटी स्टूडेंट काउंसिल के बैनर तले जुलाई-अगस्त में फीस माफी/ट्यूशन फीस में छूट देने का अभियान चलाया था. केंद्रीय शिक्षा मंत्री से भी ट्विटर पर फीस माफी का अनुरोध किया गया था.

उनका कहना था कि संस्थान में काफी संख्या में छात्र छोटे शहरों व गांवों से आते हैं. कोरोना के कारण उनके अभिभावकों पर भी असर पड़ा है. इसलिए सेमेस्टर राहत मांगी थी, लेकिन छात्रों को कोई राहत नहीं मिली. छात्रों का कहना है कि उनके कॅरियर को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाए.

इसे भी पढ़ें : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में पीएचडी एडमिशन के लिए इंटरव्यू 14 से

Related Articles

Back to top button