JharkhandRanchi

सरयू राय ने केंद्र से की बोकारो स्टील की शिकायत, कहा- फिर से दामोदर को बर्बाद करने में लगी कंपनी

Ranchi : विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष सरयू राय ने दामोदर नदी में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जतायी है. नयी दिल्ली में सोमवार को उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के पास शिकायत भी की. केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को मंत्री पद संभालने की बधाई भी दी. साथ ही उनके पास बोकारो स्टील लिमिटेड के कारण फिर से दामोदर में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा भी रखा. उन्हें कई तस्वीरें दिखायीं जिसमें बोकारो स्टील लि० के दूषित अम्लीय प्रवाह के कारण दामोदर का पानी लाल होता दिख रहा है. सरयू राय ने उनसे इस मसले पर समुचित एक्शन लेने की भी अपील की.

इसे भी पढ़ें :प्रकृति का दोहन मानव जीवन के लिए खतराः मुख्यमंत्री

14 बरस की मेहनत पर फिरा पानी

सरयू राय ने मंत्री को बताया कि दामोदर बचाओ आंदोलन के सतत प्रयास से विगत 15 वर्षों में दामोदर को बचाने के लिए कई प्रयास किये गये. इसके किनारे स्थित औद्योगिक इकाइयों ने अपना दूषित बहिस्राव दामोदर में जाने से रोक दिया.

इस कारण 2004-05 तक दुनिया की सर्वाधिक प्रदूषित नदियों में शुमार दामोदर का पानी 2018 आते-आते औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त होकर साफ़ हो गया. जगह-जगह लोग इस पानी का घरेलू उपयोग करने लगे.

बोकारो स्टील भी दामोदर नद में गिरनेवाले अपने दूषित बहिस्राव का “ज़ीरो डिस्चार्ज” करने पर सहमत हो गया. अपना एक नाला 2018 में बंद कर दिया. दूसरे नाला से भी 2019 के दिसंबर तक ज़ीरो डिस्चार्ज करने का वादा उन्होंने किया.

इसके बाद कोविड के पहले चरण में औद्योगिक गतिविधियां सीमित हो जाने के कारण वातावरण और नदियां ज़्यादा साफ़ हो गयीं.

पर अब लगता है कि बोकारो स्टील वादाखिलाफी पर उतर आया है. अपना दूषित बहिस्राव दामोदर में फिर से गिराने लगा है. सारी मेहनत पर पानी फेरने में वह लग गया है.

इसे भी पढ़ें :तेजप्रताप यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के बाद घर पहुंचे

पानी की रिसाइक्लिंग जरूरी

बोकारो स्टील से दामोदर में प्रदूषित बहिस्राव का ज़ीरो डिस्चार्ज करना जरूरी है. पानी की रिसाइक्लिंग भी जरूरी है. ऐसा नहीं होने की स्थिति में दामोदर जल को प्रदूषित करने के लिए बोकारो स्टील लि० पर दंडात्मक कारवाई करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :अमन साहू गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Related Articles

Back to top button