
Ranchi: हरमू स्थित देशवली सरना स्थल में गुरुवार को आयोजित सरना धर्म कोड सम्मेलन में समाज के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सरना धर्म कोड हमारी पहचान है, समाज को मान्यता मिलनी चाहिये. 6 व 7 दिसंबर सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर सरना समाज दिल्ली कूच करेंगे.
नेताओं का कहना है कि सरना समाज की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाना है. राजीव पड़हा सरना प्रार्थना सभा के केंद्रीय सलाहकार विद्यासागर केरकेट्टा ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2020 में विशेष सत्र बुलाकर सरना धर्म कोड से संबंधित प्रस्ताव को केंद्र सरकार भेजने का काम किया जो ऐतिहासिक रहा और हमारी जीत भी.

वर्ष 2011 के जनगणना में 49 लाक 57 हजार 416 लोग सरना धर्म लिख चुके हैं, जिस वजह से दावा तो बनता है. यूपीए सरकार ने भी कहा था कि अगर आपका आंकड़ा मान्यता प्राप्त वाले धर्म से अधिक होगा तो मान्यता देंगे. लेकिन, अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ.
वहीं, बुद्धिजीवी डॉ करमा उरांव ने कहा कि सरना धर्म कोड का प्रस्ताव दिल्ली जाना ये समाज की जीत तो है ही साथ ही युवाओं के संघर्ष का प्रतिफल भी है. संघर्ष की आवाज दिल्ली तक पहुंची, जिसके बाद केंद्र में सरना धर्म कोड को देखने के लिये अलग सेल का गठन भी हो गया.
इसे भी पढ़ें :जुगसलाई में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का कार्य 24 घंटे में शुरू करने का निर्देश, मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण
सरना धर्म कोड नहीं तो वोट नहीं
वहीं, सम्मेलन में आये राजीव पड़हा सरना प्रार्थना सभा के प्रदेश महासचिव रवि तिग्गा ने कहा कि अब सरकार ने प्रस्ताव केंद्र भेज दिया है. दोनों पक्ष के लोगों को पहल करनी चाहिये. सरना धर्म कोड हमारी धार्मिक पहचान है.
सरना कोड ही हमें पहचान देगी. इसबार आर-पार की लड़ाई होगी. उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड नहीं तो वोट नहीं की तर्ज पर काम होगा.
राजीव पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रंथु उरांव के अलावा अन्य अगुआ नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया.
इसे भी पढ़ें :सलमान के 500 करोड़ में बने शो BIG BOSS 15 पर लगा फुल स्टॉप , जानें क्यों हुआ शो बंद करने का फैसला?
महिला-पुरुषों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर हिस्सा लिया
सरना धर्म कोड सम्मेलन में शामिल होने आये महिलाएं व पुरुष पारंपरिक पोशाक पहने हुए थे. महिलाएं लाल पाड़ वाली साड़ी पहनकर आयी थीं. वहीं, पुरुष सफेद पोशाक व गले में लाल पाड़ वाला गमछा लिये हुये थे.
इसे भी पढ़ें :ग्राहक ने गुस्से में रेस्टोरेंट के मैनेजर के मुंह पर फेंक दिया गरमागरम सूप, देखें VIDEO




