
Koderma: झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ (सीटू) का सम्पन्न तीसरा राज्य सम्मेलन में सीटू नेता संजय पासवान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने और पुनः मीरा देव प्रदेश अध्यक्ष बनी. इनके साथ कोडरमा से शकुन्तला मेहता उपाध्यक्ष, वर्षा रानी व संतोषी देवी संयुक्त सचिव के अलावा शोभा प्रसाद, मंजू मेहता, बेबी कुमारी, नीलम यादव, तर्रनुम हांशमी, उर्मिला देवी, अर्चना देवी व संध्या वर्णवाल कार्यकारिणी सदस्य चुनी गई. सम्मेलन में राज्य भर से कुल 355 प्रतिनिधि शामिल हुए. कोडरमा जिला से 25 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. जिसमें उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा मंजू देवी, नीलम यादव, विमला कुमारी, सरिता, आशा देवी, सविता देवी, प्रीति रानी, गुंजा कुमारी, साजिदा खातून, नाजरा प्रवीण, सुनीता पाण्डेय, प्रभा देवी, रीता देवी व सीमा देवी आदि शामिल थी.
इसे भी पढ़ें: निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन का अधिवेशन संपन्न,स्वतंत्रता आंदोलन में भारतीय भाषा साहित्य के योगदान पर हुई चर्चा
सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सेविका सहायिका को ग्रेच्युटी का लाभ देने और आईसीडीएस का निजीकरण के खिलाफ़ देशव्यापी अभियान के तहत राज्य स्तरीय मांगों मे बच्चो का भोजन बनाने के लिए हर माह रसोई गैस का पूरा दाम देने, मातृत्व अवकाश छह माह करने सहित सेविका सहायिकाओं की अन्य मांगों को लेकर 14 नवम्बर को जिला स्तरीय प्रदर्शन व जनवरी मे राज्य स्तरीय प्रदर्शन का निर्णय का प्रस्ताव पारित किया गया. सम्मेलन को ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एण्ड हेल्फर्स (आइफा) की महासचिव ए आर सिन्धु और सीटू झारखंड के महासचिव प्रकाश विप्लव ने मुख्य रूप से संबोधित किया.





