JharkhandLead NewsRanchi

वर्ल्ड बैंक से मिली स्मार्ट मीटर के लिये टेंडर को मंजूरी, खराब मीटर पहले बदले जायेंगे

Ranchi:  रांची में लगने वाले स्मार्ट मीटर के लिये वर्ल्ड बैंक से एप्रुवल मिल गयी है. स्मार्ट मीटर में प्राथमिकता के साथ खराब मीटर बदले जायेंगे. वर्ल्ड बैंक के साथ इस पर सहमति बनी है. इसके अनुसार तीन लाख पचास हजार स्मार्ट मीटर बदले जायेंगे. इसमें खराब मीटरों को पहले बदला जायेगा और इसकी जगह स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. निगम का कहना है कि रांची जिला में स्मार्ट मीटर निशुल्क रिप्लेस किया जायेगा. मालूम हो कि जेबीवीएनएल की ओर से कुछ महीनों पहले वर्ल्ड बैंक के पास प्रस्ताव भेजा गया था. जिसमें अब तक हुए टेंडर प्रक्रिया समेत अन्य जानकारी दी गयी थी. जिस पर वर्ल्ड बैंक से निगम को हरी झंडी मिल गयी है.

इसे भी पढ़ें : इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, बच्चों के साथ ओरल सेक्स गंभीर यौन हमला नहीं, सजा घटाई

तीन पक्षों से मिलना है फंड: रांची जिला में स्मार्ट मीटर वर्ल्ड बैंक, नेशनल स्मार्ट ग्रिड और राज्य सरकार के सहयोग से लगने है. ऐसे में वर्ल्ड बैंक से टेंडर प्रक्रिया की अनुमति मिलने के बाद, जेबीवीएनएल को फंड का इंतजार है. फंड मिलने के बाद, निगम जिला में स्मार्ट मीटर रिप्लेस करना शुरू करेगा. वरीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर में अलग-अलग प्रोसेसे होते हैं. हालांकि स्मार्ट मीटर के लिये टेंडर लगभग फाइनल है. ऐसे में इसी प्रोसेस के लिये वर्ल्ड बैंक से एप्रुवल का इंतजार था. एप्रुवल मिलने के बाद निगम स्तर से टेंडर फाइनल किया जायेगा. फिलहाल, निगम को फंडिंग का इंतजार है. प्रोजेक्ट 288 करोड़ रूपये की है.

इसे भी पढ़ें : झरिया के लोगों ने वंशिका और मनिता को दी श्रद्धांजलि, कहा-स्वजनों को 25 लाख मुआवजा दे बिजली विभाग

धनबाद और जमशेदपुर में भी लगेंगे स्मार्ट मीटर: निगम की योजना है कि धनबाद और जमशेदपुर में भी स्मार्ट मीटर लगाये जायें. राज्य सरकार की ओर से योजना पर फंडिंग की जानी है. यहां लगभग तीन लाख मीटर बदलें जायेंगे. बता दें रांची, जमशेदपुर और धनबाद में लगने वाले मीटर प्रीपेड होंगे. बत्ती जलने के पहले इन मीटरों को रिचार्ज करना होगा.

Related Articles

Back to top button