
GandhiNagar : प्रौद्योगिकीविद् सैम पित्रोदा ने रविवार को यहां कर्णावती विश्वविद्यालय की युवा संसद में छात्रों से कहा कि भविष्य में धर्म से नौकरियां उत्पन्न नहीं होंगी, केवल विज्ञान ही भविष्य का निर्माण करेगा. पित्रोदा ने कहा, जब मैं इस देश में मंदिर, धर्म, ईश्वर, जाति के बारे में सभी चर्चाओं को सुनता हूं, तो तब मैं भारत के बारे में चिंता करता हूं. भविष्य में मंदिरों से रोजगार उत्पन्न नहीं होगा. केवल विज्ञान ही भविष्य का निर्माण करेगा. उन्होंने कहा कि हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र में विज्ञान पर बहुत कम चर्चा होती है. पित्रोदा ने कहा कि जब भी कोई रोजगार के बारे में बात करता है तो हमेशा इसमें राजनीतिक रंग होता है. वास्तविकता बहुत कम और शब्दाडंबर ज्यादा होता है.
इसे भी पढ़ेंःजबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, खंडहरनुमा मकान में छिपाई गई थी चार महिलाएं
युवाओं को राजनीतिक नेता गुमराह कर रहे हैं
उन्होंने आरोप लगाया कि देश के युवाओं को लोगों को, खासकर राजनीतिक नेताओं द्वारा गुमराह किया जा रहा है, बेकार की चीजों पर बात की जा रही है जिससे वे गलत रास्ते पर जा रहे हैं. सैम पित्रोदा ने कहा है कि मंदिर और धर्म पर बहस करके देश में नौकरियां नहीं पैदा होंगी. यूथ पार्लियामेंट के आखिरी दिन, रोजगार और उद्यमशीलता पर बोलते हुए पित्रोदा ने कहा कि भविष्य विज्ञान और तकनीक में है. पित्रोदा ने छात्रों से कहा, इस देश में मंदिर, धर्म और जाति पर चल रही बहस देखकर मैं चिंतित हो जाता हूं. असमानता पर पित्रोदा ने विचार रखते हुए कहा कि दुनिया के सर्वोत्तम मस्तिष्क अमीरों की समस्याएं सुलझाने में भिड़े हुए हैं. भविष्य चिंतानजक हैं, क़्योंकि हम बहुत अधिक खरबपति पैदा कर लेंगे, जबकि एक बड़ी आबादी गरीब रह जायेगी.
युव नौकरियों को लेकर अपनी मानसिकता बदलेंं
पित्रोदा ने युवाओं से नौकरियों को लेकर अपनी मानसिकता बदलने की अपील करते हुए कहा कि मंदिरों से युवाओं के लिए नौकरियां नहीं पैदा होने वालीं. हम आंकड़ों की बात करते हैं, हमने अपने युवाओं को गुमराह किया, हमने उन्हें गलत रास्ते पर ढकेला, हमने उनसे झूठ बोला. मैं कहता हूं कि तीन तरह के लोगों की बात आपको नहीं माननी चाहिए. आपके माता-पिता, टीचर्स और तीसरे, राजनेता. क्योंकि उनके पास तकनीकी रूप से बदल रही दुनिया के बारे में जानकारी नहीं के बराबर होती है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




