DhanbadJharkhand

#Howrah-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के समय पर चलेगी पार्सल ट्रेन, सप्ताह में दो दिन मंगा सकेंगे जरूरी सामान

Dhanbad : कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है. इस दौरान आवश्यक वस्तुओं में शामिल खाद्य सामग्री, दवा, चिकित्सा आपूर्ति, चिकित्सा उपकरण तेल आदि की उपलब्धता के लिए मालगाड़ियां चल रही हैं.

लेकिन अब रेलवे ने कम सामान लाने के लिए पार्सल सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है. इससे अब लोगों को राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : #CoronaUpdates: रिम्स में मंगलवार को 17 संदिग्धों के सैंपल की जांच, सभी निगेटिव मिले

बुकिंग के लिए कर सकते हैं संपर्क

नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली पार्सल ट्रेन डाउन हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के टाइम टेबल के अनुसार ही चलेगी. रेलवे इसके लिए चैंबर समेत अन्य कारोबारियों से संपर्क कर रहा है.

पार्सल ट्रेन के माध्यम से परिवहन की मांग एवं आवश्यकता के लिए इच्छुक पार्टियां पार्सल कार्यालयों से संपर्क कर बुकिंग कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : #CoronaAlert : रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना का मरीज मिलने के बाद पूरे हिंदपीढ़ी क्षेत्र में लगा कर्फ्यू

पार्सल ट्रेन में सफर करने की अनुमति नहीं 

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि कम से कम पांच पार्सल यान बुक होने पर ही इसे चलाया जायेगा. इससे कम बुकिंग पर सेवा नहीं मिलेगी.

लॉक डाउन को देखते हुए 14 अप्रैल तक सप्ताह में दो दिन धनबाद होकर राजधानी एक्सप्रेस के समय पर ही पार्सल ट्रेन चलेगी, जिसमें किसी व्यक्ति को सफर करने की अनुमति नहीं मिलेगी.

अगर किसी को ऐसा करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. पार्सल ट्रेन में बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9771426669 पर संपर्क कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : #Corona पॉजिटिव पायी गयी मलेशियाई महिला में नहीं मिले थे संक्रमण के लक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button