NEWS

नक्सली सक्रियता पर रोक लगाने का डीजीपी एमवी राव ने दिया निर्देश

Ranchi : डीजीपी एमवी राव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, डीआइजी और सीआरपीएफ के अधिकारियों साथ समीक्षा बैठक की. डीजीपी एमवी राव ने समीक्षा बैठक के दौरान नक्सली सक्रियता पर रोक लगाने के निर्देश दिये. इस दौरान डीजीपी ने नक्सली सक्रियता पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित जिला स्तर से कार्रवाई कर छोटे-छोटे नक्सल ग्रुप के विरुद्ध तत्परतापूर्ण कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें – बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा गबन! जानिये झारखंड के चर्चित बैंक घोटाला

अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे नक्सल अभियान की दी जानकारी

समीक्षा बैठक के दौरान सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, सीआरपीएफ के अधिकारी और सभी रेंज के डीआइजी के द्वारा बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों सहित नक्सलियों के विरुद्ध कारगर अभियान के संचालन, अपेक्षित रणनीति एवं प्राप्त सफलताओं की जानकारी दी गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button