
Ranchi: आये दिन पत्रकार सरकारी योजनाओं में घोटाले का खुलासा करते रहते हैं. कभी इन खबरों का असर होता है, और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होती है.
तो कभी सरकारी संरक्षण के पीछे घोटालेबाज अपनी हरकतों से बाज आने की जगह पत्रकार को ही धमकी देते हैं.
कुछ ऐसा ही मामला लातेहार ज़िले के गारू प्रखंड से उजागर हुआ है. दरअसल, बीते दिनों न्यूजविंग ने गारू प्रखंड मुख्यालय के रुद पंचायत अंतर्गत सीमाखास में कुआं खुदाई के नाम पर हो रहे घोटाले का पर्दाफाश किया था. 10 मई को ‘लातेहार : कुआं निर्माण के नाम पर गबन, पहले से बने कुएं में ही बना डाला दूसरा कुआं’ खबर प्रकाशित की गई थी.
लेक़िन चौंकाने वाली बात यह है कि इस पर प्रशासनिक कार्रवाई तो नहीं की गयी. वहीं आरोपी कर्मचारी और मुखर हो गये है.
इसे भी पढ़ेंःबिलकिस बानो केसः गलत अनुसंधान करने वाला आईपीएस रिटायर होने से एक दिन पहले बर्खास्त
खबर प्रकाशित होने के बाद उत्तेजना में आकर उन्होंने न्यूजविंग पत्रकार को फ़ोन कर, उसके साथ गाली-गलौच किया. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे डाली.
इस पूरी बातचीत की ऑडियो क्लिप न्यूजविंग के पास है. बाद में न्यूजविंग ने उस नंबर की जांच की तो पता चला कि उक्त गारू ब्लॉक मनरेगा ऑपरेटर प्रवीण शुक्ला व गारू प्रखंड नाजिर रोशन उपाध्याय के नाम पर है.
मामले को शांत करने के लिए न्यूजविंग संवाददाता ने सभ्यता के साथ बात करने की हर कोशिश की. लेकिन आरोपी पक्ष अभद्रता पर उतारु दिखे.
इसे भी पढ़ेंःराम माधव का दावाः 2047 तक सत्ता में रहेगी बीजेपी, राष्ट्रवाद पार्टी के डीएनए में




