
Gaya: मगध मेडिकल थाना की पुलिस ने खिरियामा गांव से पीयक्कड़ों के जमावड़े की सूचना पर गया पुलिस ने छापेमारी कर राजेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के दौरान राजेंद्र चौधरी के दुकान के बगल से एक देशी कट्टा, शराब के बोतल व मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है.
लॉ एंड ऑर्डर एसपी भारत ने बताया कि राजेंद्र चौधरी का मुर्गा बनाने का दुकान है वहां दो लोगों को शराब सेवन करते हुए पकड़ा गया है. जिसे रिमांड कर चालान कर दिया गया है. वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान राजेंद्र चौधरी के बगल से शराब की भरी व खाली बोतल लाल कपड़े में लिपटी व दो हथियार बरामद किया गया है. घटना स्थल से गया पुलिस पुलिस को देख गौतम मांझी व अन्य तीन फरार होने में सफल गए.
राजेंद्र चौधरी से पूछताछ करने पर बताया कि बरामद हथियार गौतम मांझी का है और वह इसी हथियार का भय दिखाकर गांव में दहशत फैलाता था. एसपी ने बताया कि फरार अपराधी गौतम मांझी का अपराधिक इतिहास रहा है वह 2018 में टेम्पू लूट कांड में जेल जा चुका है. फिलहाल बेल पर है. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है.




