
Ranchi : जेपीएससी की अनुशंसा के बाद रांची यूनिवर्सिटी के तीन विषयों में 14 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की गयी है. विश्वविद्यालय के सिंडिकेट के अनुमोदन के बाद रांची विश्वविद्यालय ने संस्कृत, समाजशास्त्र एवं मानवशास्त्र विषय में तीन, चार और सात असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति विश्वविद्यालय के पीजी विभाग और अन्य कॉलेजों में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें:रांची-जमशेदपुर में 450 करोड़ रुपये की टीडीएस गड़बड़ी के मामले : एचके लाल
विश्वविधालय पीआरओ सह उपकुलसचिव डॉक्टर प्रीतम कुमार ने बताया की नियुक्ति पत्र उनके कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है. जिन्हें कार्यालय आने में परेशानी हो उनके आवास के पते पर निबंधित डाक से पत्र भेज दिया जायेगा.
कार्यालय से पत्र प्राप्त करने के लिए नियुक्त किये गये व्यक्ति को स्वयं ही उपस्थित होना होगा अन्यथा उनके आवासीय पते पर नियुक्ति पत्र भेज दिया जायेगा. सभी चयनित उम्मीदवारों को एक महीने के भीतर योगदान करने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें:निशिकांत दुबे के फर्जी सर्टिफिकेट मामले में हाइकोर्ट में 6 जनवरी को होगी सुनवाई
सोशियोलॉजी विषय में दीपाली अपराजिता डुंगडुंग को यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी, निखिल कुमार लकड़ा को जेएन कॉलेज धुर्वा और कामिल मनमोद धान को आरएसएलवाई कॉलेज रांची जॉइन करने को कहा गया है.
संस्कृत विषय में जितेश पासवान को सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा, पारंगत खलखो को बीएजे कॉलेज सिसई, लक्ष्मी कुमारी को एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची और राहुल कुमार को मारवाड़ी कॉलेज रांची जॉइन करने को कहा गया है.
एंथ्रोपोलॉजी विषय में अभिनय कुमार को यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी, आलोक कुमार को सिमडेगा कॉलेज, सोनिया कुमारी को बीएनजे कॉलेज सिसई, सिरस्ता जुलटिया मिंज को केओ कॉलेज गुमला, मनीष चन्द्र टुडू को आरएसएलवाई कॉलेज रांची, मालवी विश्वकर्मा को यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी और राबी भूषण साहू को जेएन कॉलेज धुर्वा जॉइन करने को कहा गया है.




