
New Delhi. रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) का वह दोहरा शतक ( double century ) तो आपको याद ही होगा, जब उनकी पत्नी दर्शक दीर्धा में बैठ कर रो रही थी. उस वक्त हर कोई यही सोच रहा था कि आखिरकार रोहित शर्मा की पत्नी रितिका की आंखें क्यों छलक ( emotional momment ) गई? लगभग 29 महीने बाद रोहित शर्मा ने उस राज पर से पर्दा उठाया है. रितिका की रोने की वजह क्या थी, अब इसका खुलासा खुद रोहित शर्मा ने किया है.
ये भी पढ़ें- Corona Cases: स्पेन को पीछे छोड़कर 5वां देश बना भारत, 24 घंटे में 287 लोगों की मौत
रोहित शर्मा ने ‘ओपन नेट्स विद मयंक’ शो के दौरान अपने तीसरे दोहरे शतक से जुड़ी अनछुई बातें बताई. मयंक अग्रवाल से बात करते हुए रोहित ने उस राज से भी पर्दा उठा दिया, जिसका इंतजार फैन 29 महीने से कर रहे थे. दरअसल, 13 दिसंबर 2017 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 153 गेंदों पर 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
https://twitter.com/BCCI/status/1269147220978266113
मयंक अग्रवाल ने पूछा कि उस दिन आपकी पत्नी दर्शक दीर्धा में क्यों रोने लगीं? इस सवाल के जवाब में रोहित शर्मा ने कहा कि जब मैंने डबल सेंचुरी लगाया तो मेरी पत्नी भवुक हो गई. उन्होंने बताया कि उस दिन हमारी शादी की सालगिरह थी. उन्होंने बताया कि 196 के स्कोर पर जब मुझे डाइव लगाना पड़ा तो रितिका को लगा कि मैं चोटिल हो गया, इस वजह से वह भावुक हो गई.
ये भी पढ़ें- लद्दाख में गतिरोध पर भारत-चीन में हुई लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत, सैन्य और कूटनीतिक तौर पर जारी रहेगा संवाद
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने उस पारी में 153 गेंदों में 208 रन बनाए थे, जिसमें 13 चौके और 12 छक्के शामिल थे. रोहित शर्मा की इस पारी की बदौतल टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान 392 का स्कोर खड़ा किया था. टीम इंडिया ने श्रीलंका को 141 रन से हराकर इस मैच को अपने नाम किया था.





Thanks so much for the blog post.
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
A big thank you for your article.
A big thank you for your article.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.