JharkhandSimdega

पहले बाइक को पीछे से मारी टक्कर, फिर पिस्तौल के बल पर लूट लिए 48 हजार रुपये

Simdega: कोलेबिरा यूबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सुनील साहू से अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर 48000 रुपये लूट लिए.

इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र सरकार ने पत्रकारों को दिये 15 करोड़, झारखंड में पत्रकारों की उपेक्षा आखिर कब तक ?

कैसे हुई लूट की घटना ?

सुनील प्रतिदिन की तरह शुक्रवार 10:45 में यूबीआई बैंक कोलेबिरा शाखा से 48000 रुपये निकाल कर मोटरसाइकिल से अपने केंद्र आ रहे थे. इसी बीच पहले से इंतजार कर रहे दो अपराधियों ने मोटरसाइकिल से सुनील का पीछा किया. जैसी ही वे कोलेबिरा पुरानी बानो रोड स्थित Reliance कंपनी के टावर के समीप पहुंचे अपराधियों ने सुनील की बाइक में ठोकर मारी जिससे वे गिर गये. इस बीच एक अपराधी ने उनका रुपयों से भरा बैग उठा लिया. सुनील और अपराधियों के बीच छिना-झपटी भी हुई. एक बार तो सुनील ने अपराधियों से रुपयों वाला बैग छीन भी लिया था, लेकिन एक अपराधी ने पिस्टल की बट से मारकर उन्हे गायल कर दिया. और दे बैग लेकर फरार हो गये.

इसे भी पढ़ें – क्या डीके पांडेय के कार्यकाल में ध्वस्त हो गया पुलिस विभाग का सिस्टम

जल्द पकड़ में होंगे दोनो अपराधी- पुलिस

घायल सुनील को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा सुनील का इलाज किया गया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही कोलेबिरा थाना प्रभारी मनोहर कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. उन्होने घटना की विस्तृत जानकारी आसपास के लोगों से ली. इसके बाद पुलिस की टीम उस रास्ते पर भी गई, जिधर अपराधी भागे थे. लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली थी.
थाना प्रभारी ने बताया कि इस कांड में संलिप्त अपराधी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. इधर कोलेबिरा के अति व्यस्त रास्ते में दिनदहाड़े इस प्रकार की घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण सकते में है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button