JharkhandLead NewsRanchi

राजधानी में अब सड़के भी आम और खास !

Ranchi : हाल में ही हाईकोर्ट ने परिवहन विभाग को गाड़ियों से नेम प्लेट हटवाने का आदेश दिया था. जाहिर सी बात है कि हाईकोर्ट का ये आदेश वीआईपी कल्चर को खत्म करने की ओर उठाया गया एक कदम था. लेकिन राजधानी में वीआईपी कल्चर के साथ ही अब सड़कों पर भी आम और खास जैसी मुहर लगती हुई दिखाई दे रही है. राजधानी के कई सड़कों की स्थिति दिन पर दिन बदतर होती जा रही है लेकिन इस ओर परिवहन विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है. कई सड़कों पर तो बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिस पर आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की ओर जाने वाली सड़क की भी कुछ ऐसी ही दुर्दशा है. बता दें कि इस सड़क पर रिम्स के अलावा भी कई छोटे-बड़े अस्पताल और डॉक्टरों के चैंबर हैं. इसके साथ ही सत्ताधारी पार्टी का कार्यालय भी इस सड़क पर ही स्थित है. इसके बावजूद इस सड़क की स्थिति दिन पर दिन बदतर होती जा रही है. सड़क की बदहाली के कारण आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- आज से शुरू हो रही है देश के विभिन्न हिस्सों में Corona vaccine की सप्लाई

हर 5 मिनट में गुजरती है एक एंबुलेंस

करम टोली चौक से लेकर बूटी मोड़ तक कई छोटे-बड़े अस्पताल हैं. अस्पतालों की अधिकता के कारण इस सड़क पर ज्यादातर मरीजों की ही आवाजाही होती है. यही कारण है कि इस सड़क पर हर 5 से 7 मिनट में एक एंबुलेंस गुजरती है. कुछ एंबुलेंस चालकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों को ले जाते वक्त सड़क पर बने गड्ढों से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें- किसान आंदोलन: केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 8वें दौर की वार्ता आज , ट्रैक्टर रैली निकालकर बनाया था दबाव

सड़कें भी बन गयी आम और खास

इस सड़क पर दुकान चलाने वाले दुकानदारों से बात करने पर उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर किसी का भी ध्यान नहीं है. वहीं दूसरी ओर हरमू रोड और विधानसभा के आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों पर नियमित रूप से मरम्मत का कार्य चलता रहता है. लोगों इस बात से भी नाराज दिखे कि मोरहाबादी और कांके जैसे वीआईपी इलाके में सड़कों की स्थिति काफी अच्छी है तो फिर सबसे बड़े अस्पताल की सड़क को क्यों ऐसे ही छोड़ दिया गया है क्या सड़कें भी अब आम और खास हो गई हैं ?

 40% आबादी करती है इस सड़क का इस्तेमाल

रातू रोड से बूटी मोर तक जाने वाली सड़क का इस्तेमाल राजधानी की 40% आबादी करती है. इसका मुख्य कारण इस सड़क पर होने वाले बड़े-बड़े अस्पताल हैं. लेकिन इसके साथ ही बूटी मोड़ से बस पकड़ कर हजारीबाग रामगढ़ और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह सड़क उतनी ही जरूरी है. करम टोली चौक पर जाम में फंसने वाले यात्रियों को आसानी से देखा जा सकता है

Related Articles

Back to top button