
Hazaribagh: हजारीबाग में चोरी व लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. ज्ञात हो कि पिछले 14 दिनों में 5 चोरियां और 2 छिनतई के मामले दर्ज किए गए हैं. हजारीबाग शहर के सभी थानों में पदस्थापित नए थाना प्रभारी एवं रात में किए जा रहे रात्रि गश्ती चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. रविवार को लोहसिंघना थाना क्षेत्र के न्यू एरिया रोड पर मनोज कुमार सिन्हा के घर में 20 लाख रुपए से ऊपर के जेवरात नगद की चोरी की गयी है.
किसी भी मामले का उद्भेदन नहीं
अब तक शहर में घटी चोरी और छिनतई के मामले में किसी भी मामले का उद्भेदन नहीं किया जा सका. पुलिस चोर और उचक्कों पकड़ने का दावा करती तो है लेकिन इसे धरातल पर अभी तक नहीं उतारा जा सका है.




