
Dhanbad : धनबाद नगर निगम में कई वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को 12 जुलाई को एक नोटिस के द्वारा हटा दिया. काम से हटाये जाने के विरोध में सफाई कर्मी नगर निगम कार्यालय पर पहुंचकर लगातार प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं. आज प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और काम देने की मांग की.
बता दे कि ये सफाई कर्मी नगर निगम क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से सफाई के काम को करते आ रहे थे. अचानक एक निजी एजेंसी को सफाई का काम दे दिया. तब से सफाई कर्मी आंदोलन पर उतर आये हैं वे नगर निगम कार्यालय का चकर लगा रहे है ये लोग नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप से मिले जिन्होंने कहा कि सभी अपने वार्ड और नाम लिख कर दें. सभी को नगर निगम के द्वारा काम दिया जायेगा लेकिन अभी तक काम नही दिया गया.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा : मरांडी
सफाई कार्य के लिए दूसरी कंपनी को काम दे दिया
सफाई कर्मियों का कहना है कि निगम ने सफाई कार्य के लिए दूसरी कम्पनी को काम दे दिया हैं जिससे ह सफाई कर्मी बेरोजगार हो गये. बेरोजगार होने से हमलोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है तंगी की हालात से गुजर रहे है. बच्चो की पढ़ाई लिखाई सब बन्द हो गयी है. जब तक हमे दुबारा काम नही दिया जायेगा हमलोग आंदोलन करते रहेंगे.
वही नगर निगम के नगर आयुक्त का कहना हैं कि सफाई का काम दूसरी कम्पनी को दे दिया गया है इसलिए वे अपने तरीके से काम करेंगे. बात रही पहले काम कर रहे लोगों के बेरोजगार होने की तो इनको नगर निगम के अंदर ही रखकर काम करवाने पर विचार किया जा रहा हैं.
इसे भी पढ़ेंः लातेहार : SDO को LRDC का प्रभार क्या मिला, रुपये लेकर मुकदमे सलटाने में जुट गये!




