JharkhandRamgarh

रांची-रामगढ़ मार्ग पर चुट्टुपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, कार-बाइक की टक्कर में 2 की मौत 1 घायल

Ramgarh : रांची-रामगढ़ मार्ग पर चुट्टूपालु घाटी में मंगलवार की शाम को एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी है. एक व्यक्ति गंभीर बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रांची जिला के ओरमांझी थाना क्षेत्र के खीराबेड़ा में मंगलवार की शाम 4:00 बजे के लगभग दुर्घटना घटी है. दुर्घटना में बाइक सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया है. दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही.

ओरमांझी पुलिस के पहुंचने तक दोनों शव सड़क पर ही पड़े रहे. दुर्घटना के आधे घंटे के बाद पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. मृतकों के बारे में पता किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : मनरेगाकर्मियों के मानदेय में वृद्धि पर लगभग सहमति, जल्द आयेगा कैबिनेट में प्रस्ताव

Related Articles

Back to top button