JharkhandLead NewsRanchi

RITES के जीएम व डीजीएम को नहीं मिली राहत, जमानत अर्जी खारिज

Ranchi: रिश्वत मामले में जेल में बंद रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (राइट्स) के जीएम अभय कुमार एवं डीजीएम कुमार राजीव रंजन को सीबीआई कोर्ट से राहत नहीं मिली है. ये दोनों अभी जेल में बंद हैं. इनकी ओर से सीबीआई की विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की गई थी. अदालत ने दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद याचिका खारिज कर दी है.

अदालत ने 25 जून को उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था. दोनों ने 14 जून को याचिका दाखिल की थी.

इसे भी पढ़ें:Jamshedpur: झारखंड के सभी ज‍िलों में लगेगी ब्‍लड सेपरेशन यूनि‍ट: बन्‍ना गुप्‍ता

सीबीआई ने दोनों को तीन जून को 2.72 लाख रुपये घूस लेते सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आरोपियों के यहां से 65.50 लाख रुपये नकद बरामद किया था.

दोनों को सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद दोनों को बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें:गुमला विधायक भूषण तिर्की की डिस्चार्ज याचिका खारिज

Related Articles

Back to top button