Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

रिम्स निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद कोरोना पॉजिटिव, कई लोगों पर मंडराया खतरा

Ranchi : रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. सोमवार को रिम्स में की गयी सैंपल टेस्टिंग में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. इसके बाद से रिम्स प्रबंधन व डॉक्टर अलर्ट हो गये हैं. कई और भी लोगों पर कोरोना के संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. चूंकि हाल के दिनों में वे लगातार डॉक्टरों के संपर्क में थे. वहीं उनके ऑफिस में काम करनेवाले स्टाफ भी को अब कोरोना का डर सताने लगा है.

बताते चलें कि कोरोना काल में जब कोरोना अपने पीक पर था तो डायरेक्टर ने अपने आपको चेंबर में बंद रखा था जिससे उन्हें कोई इंफेक्शन न हो जाये. अब पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार व अन्य लक्षण थे.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में हुए हैं IAS ऐसे-ऐसे !

Related Articles

Back to top button