
Jamshedpur : यदि आप नए साल के आगमन के मौके पर कोरोना के लेकर ज्यादा गंभीर नहीं है तो अब सतर्क हो जाइये. क्योंकि जिले में बुधवार को कोरोना के 43 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर के लगभग पांच माह बाद एक बार फिर यह कोरोना ब्लास्ट हुआ है. इससे जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कप मचा हुआ है. शहर वासियों से के लिए चिंता की बात यह है कि बुधवार को मिले 43 नये मामलों में से ज्यादातर मामले शहरी क्षेत्रों से मिले हैं. इनमें बिष्टूपुर से 9 गोलमुरी से 6 , मानगो 5, कदमा 4 , बारीडीह 4, सुंदरनगर 3 , टेल्को 2, साकची 3, सिदगोड़ा 2, सोनारी 1, बिरसानगर,1 परसुडीह 1 तथा घाटसिला के 2 संक्रमित मिले है. साथ ही विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होने पर 7 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है.
इस तरह बरतें सावधानी
जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पॉल ने जिले वासियों से अपील की है कि लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जानें से बचें. मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करें. जिन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है वह नजदीकी केंद्र पर जाकर वैक्सीन की दूसरी डोज जल्द से जल्द ले और कोविड गाइडलाइन के नियमों का अभी भी सख्ती से पालन करें.




