
Mumbai : अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से हुई. शादी के अगले दिन अनिल कपूर ने अपने जुहू वाले बंगले पर ही रिसेप्शन दिया. रिया कपूर और करण बूलानी ने रिसेप्शन के मौके पर केक काटा. दोनों काफी खुश थे.
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए. रिया करण के रिसेप्शन में फराह खान, अर्जुन कपूर के साथ बहन अंशुला कपूर, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए. इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की.
इसे भी पढ़ें :पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटीः अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के दाखिले की मेरिट लिस्ट 24 अगस्त को जारी होगी
फराह खान ने डांस का वीडियो किया शेयर
View this post on Instagram
ऐसे में अनिल कपूर कहां पीछे रहने वाले थे. उनकी बेटी की शादी का मौका था. उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया. खास बात ये रही कि अनिल कपूर के साथ रिया कपूर भी डांस करने लगी. फिल्ममेकर फराह खान ने दोनों के डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और एक प्यारा मैसेज भी लिखा है.
इसे भी पढ़ें :जुगसलाई पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘औरंगजेब’, भाड़े पर कार लेकर रख देता था बंधक
फराह खान ने लिखा ये मैसैज
फराह खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”इस आदमी से प्यार है!! पिता-बेटी का बेस्ट डांस, अनिल कपूर स्टाइल!! रिया कपूर, सुनिता कपूर इस होस्टिंग के लिए धन्यवाद. करण बूलानी बधाई हो.”
इसे भी पढ़ें :पं. जसराज ने बुरे बर्ताव से नाराज हो तबला बजना छोड़ा, प्रण लिया जब तक विशारद नहीं कर लेते बाल नहीं कटवाएंगे
‘अभी तो पार्टी शुरू हुई’ सॉन्ग पर हुआ डांस
अनिल कपूर के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. इस वीडियो में अनिल कपूर रिया के साथ ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई’ सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये गाना फिल्म ‘खूबसूरत’ का है और इसे अनिल की बड़ी बेटी सोनम कपूर पर फिल्माया गया था.
इसे भी पढ़ें :पलामू : चुनाव आयोग की वेबसाइट से छेड़छाड़ और अनाधिकृत लिंक बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार




