JharkhandRanchi

मनरेगा, ग्रामीण विकास, जेएसएलपीएस और पीएम आवास (ग्रामीण ) से संबंधित योजनों की समीक्षा बैठक

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने सभी जिला के उप विकास आयुक्तों को निर्देश दिया है कि ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख योजनाओं यथा मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजनाओं के आवश्यक प्रगति लाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजित किया जाए और योजनाओं का क्रियान्वयन बड़े पैमाने पर हो. उन्होंने कहा कि योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा. मंगलवार को वह ग्रामीण विकास विभाग सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला के उप विकास आयुक्तों को संबोधित कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें: लातेहार: 30 टानाभगत भेजे गए जेल, 228 पर दर्ज हुई नामजद प्राथमिकी

बैठक में सचिव द्वारा मनरेगा अन्तर्गत सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निदेश दिया गया साथ ही प्रधान मंत्री आवास योजना और मनरेगा की समीक्षा भी गई. उन्होंने सभी डीडीसी को मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने को कहा. सचिव ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं में उप विकास आयुक्तों का महत्वपूर्ण रोल है. सिर्फ आप योजना लेने में रुचि रखते हैं उसे पूर्ण कराने पर भी विशेष जोर दें. आप फ्री हैंड होकर काम करें, लक्ष्य पूरा करने पर ध्यान दें लेकिन शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए.

विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा

बैठक के दौरान सबसे पहले मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी द्वारा मनरेगा में चल रहे योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी दी गयी. सचिव प्रशांत कुमार ने मनरेगा योजना की जिलावार समीक्षा करते हुए जिन जिला में प्रगति धीमी है, वहां आवश्यक प्रगति लाने का निर्देश दिया. बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना इत्यादि पर विशेष फोकस करने का निदेश सचिव ने दिया. सचिव ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का चयन करें और ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को पूर्ण भी करायें.

लंबित योजनाओं को कार्य योजना बना कर ससमय करें पूर्ण

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के द्वारा मनरेगा कार्य की समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2019-20 की योजनाओं की भी समीक्षा की गई एवं लंबित योजनाओं की जानकारी लेते हुए कार्य योजना बना कर सभी उप विकास आयुक्तों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

योजनाओं में तेजी लाएं:  मनरेगा आयुक्त

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने मनरेगा की योजनाओं से सभी को जोड़ने का निर्देश दिया. समय पर काम मिले और उनका मजदूरी भुगतान समय पर हो इसे सुनिश्चित करें साथ ही उन्होंने एरिया ऑफिसर ऐप (Area Officer App) के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को 50-50 चालू योजनाओं का प्रतिमाह निरीक्षण करने एवं उसका प्रतिवेदन ऐप पर अपलोड करने का सख्त निदेश दिया.

विशेष कैंप के जरिए पेंडिग क्रेडिट लिंकेज कार्यों में तेजी लाए बैंक- सूरज कुमार

जेएसएलपीएस की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सूरज कुमार ने बैठक में सखी मंडलों का क्रेडिट लिंकेज सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होने क्रेडिट लिंकेज हेतु बैंक ब्रांच स्तर पर लंबित आवेदनों को जल्द निपटान करते हुए सखी मंडलों को क्रेडिट लिंकेज से जोड़ने का निदेश दिया. बैंकों से सखी मंडल की बहनों को बिजनस कॉरेस्पॉन्डेंट के रुप में नियुक्त करने की बात कही.

वीडियो कांफ्रेंस में ये थे शामिल
मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक को लेकर ग्रामीण विकास विभाग सचिव प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में राज्य के तमाम उप विकास आयुक्त संग संपन्न वीडियो कांफ्रेंसिंग में राजेश्वरी बी मनरेगा आयुक्त, जेएसएलपीएस सीईओ सूरज कुमार, विशेष सचिव राम कुमार सिन्हा, स्वच्छ भारत निदेशक श्रीमती नेहा अरोड़ा व अन्य शामिल थे.

Related Articles

Back to top button