
Deoghar : जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के दोरही गांव के अशोक राणा के घर में 28-29 मई की रात पुलिस की वर्दी पहनकर अपराधियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. देवघर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार को इस बाबत एसपी आश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि 8 से 10 की संख्या में रहे अपराधियों ने पीड़ित से तकरीबन 15 हजार रुपये कीमत के चांदी के आभूषण लूट लिए थे.
अपराधियों में कुछ ने पुलिस की वर्दी भी पहन रखी थी.
इसे भी पढ़ें – मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार से की फ्री टीकाकरण की मांग
इस मामले के उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था. विशेष टीम ने देवघर जिला के मारगोमुंडा, बुढ़ई, पथरौल, देवीपुर और सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार
अपराधियों में अशोक दास, मुकेश यादव, पांडेय यादव, मुरारी यादव, नंदलाल पुजहर, मुजाहिद अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी और संतोष राय का नाम शामिल है. जबकि इन अपराधियों से लुटे हुए जेवर खरीदने के आरोप में सारठ के सोना व्यवसायी सुधीर पोद्दार को भी गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार अपराधियों के पास से चांदी के आभूषण, पुलिस की वर्दी सेट, छह मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें – सड़क दुर्घटना में बोकारो के एक युवक की मौत, हेलमेट पहनता तो शायद, बच जाती जान




