JamshedpurJharkhandJharkhand Politics

Jamshedpur: स्‍वदेशी जागरण मंच के सम्‍मेलन में स्‍वावलंबी भारत बनाने का संकल्‍प

Jamshedpur: स्वदेशी जागरण मंच का सत्रहवां जिला सम्मेलन जमशेदपुर के चैम्बर भवन में संपन्न हुआ, जिसमें तीन सौ से भी अधिक मंच के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. दो साल चले कोरोना त्रासदी के लंबे दौर के बाद हुए इस सम्मेलन में स्वावलंबी भारत बनाने का संकल्प लिया गया.
इसकी जानकारी देते हुए मंच के जिला समन्वयक वंदे शंकर सिंह ने बताया कि देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए मंच ने अगले तीन साल के लिए स्वावलंबी भारत अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने बताया कि इससे देश की गिरती जीडीपी को नियंत्रित किया जा सकेगा. उसी तरह स्वावलंबी भारत अभियान के जरिये उस जीडीपी को हासिल किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच का मानना है कि रोजगार देने से ज्यादा रोजगार उत्पन्न करने वाला पैदा किया जाए. इससे देश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सकेगा. इस दौरान मंच के सभी पदाधिकारियों ने बारी- बारी से अपने व‍िचार रखे और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करने के गुर बताये.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : ब्राउन शुगर के कारोबार पर अंकुश लगाने में जुटी आदित्यपुर पुलिस ने हफ्तेभर में की तीसरी गिरफ्तारी, 42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को दबोचा

Related Articles

Back to top button