
Giridih: यहां पर एक विवाहित का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने मकान मालिक के बेटे पर शोषण करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि जब पीड़िता ने शादी के दबाव डाली तो आरोपी उसके साथ मारपीट की, फिर जान से मारने की धमकी दी.
जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले महिला थाने को आवेदन दी थी. वहीं शुक्रवार की शाम महिला थाना में आरोपी बादल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. फिलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।
ये भी पढ़ें- गिरिडीह में कोरोना के 5 नए मामले , जामताड़ा में आईआरबी कैंप का एक जवान कोरोना पॉजिटिव
इधर, महिला थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने बादल रवानी के पिता भोला रवानी के शहर के चिरैयाघाट स्थित घर पर पति और बेटी के साथ किराये पर रहती थी. आरोपी बादल का दो घर शहर में है. पहला घर बरमसिया में उसकी नानी का है तो दूसरा घर उसके पिता का चिरैयाघाट में है.
पीड़िता का आरोप है कि बादल रवानी उसका दो वर्षों तक शादी का वादा कर यौन शोषण करता रहा. इसी बीच बादल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ शहर के बरगंडा स्थित एक घर में किराये पर रहने लगा.
ये भी पढ़ें- गाय-भैंस सामने आने से पलटी गाड़ी, आत्मरक्षा में विकास दुबे पर चलानी पड़ी गोली: STF
पीड़िता का कहना है कि वह पति को छोड़कर अपनी बेटी को लेकर बादल रवानी के साथ बरगंडा के घर पर तीन माह रही. जनवरी माह में जब उससे शादी के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया. साथ ही पति और बेटी समेत जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट किया.




