
Giridih : कोरोना की बेकाबू रफ्तार अब गिरिडीह में भी कम होनी शुरू हो गयी है. गुरुवार को संक्रमण से पूरे जिले में एक भी मौत नहीं हुई. एक दिन में ही 240 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी.
वहीं गुरुवार को पिछले 24 घंटे के भीतर सिर्फ 124 नये मामले सामने आये. नये मामले सामने आने के बाद अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर 1300 हो गयी है.
इसे भी पढें :कोविड के कारण अनाथ बच्चों का सरकार रखेगी ध्यानः मुख्यमंत्री
स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के दोनों कोविड सेंटरों में अधिकांश संक्रमितों की हालत में काफी सुधार हुआ है. हालांकि कुछ संक्रमितों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. जिसे बेहतर करने के प्रयास में चिकित्सक दिन-रात लगे हुए हैं.
इधर नये मामले सबसे अधिक सदर प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से (40 मामले) आये हैं. बगोदर में 22, जमुआ में 34, देवरी में 12 और गांवा में 5 संक्रमितों की पुष्टि हुई है. जबकि अन्य प्रखंडों से गुरुवार को कोई नया केस नहीं आया है.
इसे भी पढें :चांद दिखा, कल होगी ईद, जानिये क्या है ईद में खास बात और ये कैसे दूसरे त्योहारों से है अलग




