Corona_UpdatesNational

इंदौर में एक साथ 110 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप, अबतक 39 लोगों की जा चुकी है जान

Indore :  इंदौर में आज सुबह एक साथ 110 कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के बाद राज्य में हड़कंप मचा हुआ है. देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. जिले में बृहस्पतिवार सुबह 110 नये मामले सामने आने के बाद इस महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 696 पर पहुंच गयी.

इसे भी पढ़ेंः #CoronaVirus से देश में 414 मौत, संक्रमितों की संख्या 12,380, 1,488 लोग हुए स्वस्थ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने कहा, ” दिल्ली की एक प्रयोगशाला से आयी रिपोर्ट में इंदौर जिले के 110 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. इसके बाद जिले में इस महामारी के मरीजों की तादाद 586 से बढ़कर 696 पर पहुंच गयी. इनमें से 39 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.”

आंकड़ों की गणना से पता चलता है कि बृहस्पतिवार सुबह तक इंदौर जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 5.60 प्रतिशत थी जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है. हालांकि, गुजरे एक हफ्ते से इंदौर की इस दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः #Covid-19 के वैक्सीन के बाद ही पटरी पर लौट सकती है दुनिया: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

इंदौर, देश के उन शीर्ष जिलों की जमात में भी शामिल है जहां प्रति 10 लाख आबादी में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं. इंदौर जिले की आबादी 35 लाख से अधिक आंकी जाती है.

अधिकारियों के मुताबिक अब तक जिले में इस महामारी के 37 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ पाये जाने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से ही प्रशासन ने 25 मार्च से इंदौर की शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है.

इसे भी पढ़ेंः #CoronaVirus से देश में 414 मौत, संक्रमितों की संख्या 12,380, 1,488 लोग हुए स्वस्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button