Corona_UpdatesJharkhandLohardagaRanchi

मेडिकल पास का दुरुपयोग कर हिंदपीढ़ी से लोहरदगा पहुंचे सात लोग किये गये क्वॉरेंटाइन

Lohardaga: मेडिकल पास का दुरुपयोग कर रांची के हिंदपीढ़ी से लोहरदगा पहुंचे सात लोगों को पुलिस ने क्वॉरेंटाइन किया. सभी लोग हिंदपीढ़ी के मोती मस्जिद निवासी बताये जा रहे हैं. सभी लोहरदगा के न्यू आजाद बस्ती में सभी छुपे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये सभी क्वारंटाइन सेंटर भेजा है.

गौरतलब है कि पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है. ऐसे में किसी का भी एक जगह से दूसरे जगह जाना मना है. लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है. वहीं रांची का हिंदपीढ़ी इलाका कोरोना संक्रमण के लेकर हॉटस्पॉट बना हुआ है. अब तक रांची में कोरोना वायरस के सभी मामले हिंदपीढ़ी से ही सामने आये हैं. झारखंड में कोरोना के कुल 28 केस सामने आ चुके हैं. जिनमें से सबसे ज्यादा रांची के हिंदपीढ़ी से है.

इसे भी पढ़ें- MLA विनोद सिंह ने उठाया सवाल, क्या बिहार-झारखंड ही सबसे गया-गुजरा राज्य, 54 सांसद एक भी मजदूर नहीं ला सकते..?

मेडिकल पास का दुरुपयोग कर पहुंचे थे लोहरदगा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रांची हिंदपीढ़ी के रहने वाले 7 लोग मेडिकल पास का दुरुपयोग कर रांची से लोहरदगा पहुंचे थे. इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली जिसके बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों की खोज शुरू की.

पुलिस ने सभी को खोज निकालने के बाद क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया है. वहीं सभी सात लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus से देश में 414 मौत, संक्रमितों की संख्या 12,380, 1,488 लोग हुए स्वस्थ

इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती: एसपी

इस मामले में लोहरदगा एसपी से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह सभी लोग रांची के हिंदपीढ़ी से भागकर लोहरदगा आये थे. सभी यहां के न्यू आजाद बस्ती में छिपकर रह रहे थे. मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को क्वॉरेंटाइन में भेज दिया है.

एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. साथ ही लोहरदगा शहरी क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती तेज कर दी है.

इसे भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच तीन इंस्पेक्टर का तबादला, सुखदेव नगर थाना प्रभारी बदले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button