BiharCrime NewsFashion/Film/T.VLead NewsNational

बॉम्बे हाई कोर्ट से एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक बहन को राहत, जाने क्यों बढ़ीं दूसरी की मुसीबतें

सुशांत की मेडिकल पर्ची में कथित रूप से फर्जीवाड़ा करने का मामला

Mumbai : दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन प्रियंका सिंह की मुसीबतें बढ़नेवाली हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay Highcourt) में सोमवार को प्रियंका द्वारा अपने भाई सुशांत की मेडिकल पर्ची में कथित रूप से फर्जीवाड़ा करने को लेकर दायर एफआई मामले में सुनवाई हुई.

कोर्ट ने प्रियंका के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी को खारिज करने से इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ ने हालांकि राजपूत की दूसरी बहन मीतू सिंह के विरूद्ध दर्ज प्राथमिकी खारिज कर दी.

अदालत ने कहा कि प्रियंका सिंह के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत है लेकिन मीतू सिंह के खिलाफ मामला नहीं टिकता है. दोनों ही बहनों ने सुशांत सिंह राजपूत के चिंता/अवसाद संबंधी मुद्दों के सिलसिले में उनके लिए मेडिकल पर्ची में फर्जीवाड़ा करने को लेकर दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने की मांग करते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.

इसे भी पढ़ें : किसान आंदोलन को बदनाम कर रही भाजपा, किसानों और मजदूरों का हो रहा अपमान: वृंदा करात

बांद्रा पुलिस ने पिछले साल दर्ज की थी एफआइआर

बांद्रा पुलिस ने पिछले साल सात सितंबर को प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरूण कुमार के विरूद्ध सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी. शिकायत के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की बहनों और डॉक्टर ने उनके लिए (राजपूत) फर्जी पर्ची तैयार की थी.

सुशांत सिंह राजपूत (34) पिछले साल 14 नवंबर को यहां उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा में अपने घर में मृत पाये गये थे. उनके पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ राजपूत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है.

सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बांद्रा पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले के सारे कागजात सीबीआई के पास भेज दिये. शीर्ष अदालत ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई करेगी.

इसे भी पढ़ें : खेल गांव में पत्नी ने लगायी फांसी, घर से निकला पति अब तक नहीं लौटा

Related Articles

Back to top button