
Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से झारखंड के अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मंगलवार और बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुआ. वहीं गुरुवार को भी लो प्रेशर का असर रहेगा. इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं मौसम विभाग ने झारखंड के दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है. इधर, 30 और 31 अगस्त को राज्य के कुछ इलाकों में वज्रपात की आशंका भी जतायी गयी है.
इसे भी पढ़ें- सुशांत मौत केस: NCB ने रिया के खिलाफ दर्ज की FIR, जल्द समन भेजने की तैयारी
पिछले दो दिनों से दिख रहा है लो प्रेशर का असर
बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर पिछले दो दिनों से झारखंड में दिख रहा है. राजधानी रांची में बुधवार से ही बारिश हो रही है जो कि गुरुवार सुबह को भी जारी है. बुधवार दिनभर राजधानी के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रही. वहीं मंगलवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश हुई थी.
इसे भी पढ़ें- Corona Update : झारखंड में बुधवार को 1137 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, 10 की मौत
राज्य में 28 अगस्त तक बारिश की संभावना
राज्ये के कई जिलों में मंगलवार व बुधवार के बाद गुरुवार को भी बारिश जारी है. यहां 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. ऐसे में मौसम विभाग के द्वारा लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. झारखंड की राजधानी रांची समेत कआ जिलों में गुरुवार सुबह से ही बारिश जारी है.
मौसम विभाग ने राज्य के लोहरदगा और गढ़वा जिले में बारिश का अनुमान वयक्त किया है. इन जिलों में हल्के दर्जे का मेघ गर्जन, बारिश व वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. साथ ही गुमला,खूंटी और रांची जिले के कुछ भागों में भी यह संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोग पेड़ के नीचे शरण नहीं ले, सुरक्षित जगह पर रहें, बिजली के खंभों में दूर रहें और खेतों में न जाएं. मौसम सामान्य होने के बाद ही कहीं जाएं.
इसे भी पढ़ें- शिक्षाविदों ने पीएम को लिखा पत्र, कहा- JEE-NEET एग्जाम में और देरी हुई तो छात्रों का भविष्य होगा प्रभावित





I used to be able to find good info from your blog posts.
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
A big thank you for your article.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.