
Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना परिसर में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. आग किस वजह से लगी है यह अब तक पता नहीं चल पाया है. थाना परिसर में दर्जनों की संख्या में बाइक रखा हुआ था. सभी अचानक जलने लगे. हालांकि लालपुर थाने की पुलिस ने इस मामले की तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी है. आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूसरे वाहन को भी अपनी चपेट में ले रहा है.
इसे भी पढ़ें: राज्य सरकार के 3 वर्ष: मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत 6.64 लाख किसानों को 232.36 करोड़ अनुग्रहित राशि का अंतरण




