Crime NewsJharkhandRanchi

रातू: चोरों ने लाखों की चोरी के बाद घर में लगा दी आग

Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में बीती रात को चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया है. चोर लगभग 20 लाख रुपए का जेवरात समेत दो लाख नगद चोरी कर फरार हो गए. इस घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर में आग लगा दी जिसके बाद रखे सारे सामान जलकर राख हो गए हैं.

इस घटना की जानकारी रातू थाना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच की लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. घर के मालिक ने बताया कि बच्चे सुमित की अगले सप्ताह शादी होने वाली थी. इसी के लिए सारे जेवरात रखे थे लेकिन चोर सारे जेवरात लेकर फरार हो गया है. वहीं दूसरे मकान मालिक के बेटे प्रेम कुमार की हाल के दिनों में शादी हुई थी और उनके भी सारे जेवरात चोर लेकर फरार हो गए.

रातू थाना प्रभारी आभास ने बताया कि चोर के हौसले बुलंद हैं और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. चोरी की इस प्रकार की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें – लंबित मांगों को लेकर मथुरा और जलेश्वर से मिला झारखंड रिसोर्स शिक्षक और थेरेपिस्ट संघ

Related Articles

Back to top button