
Ranchi : एनएचएआइ ने रातू रोड एलिवेटड कॉरिडोर निर्माण का टेंडर फाइनल कर दिया है. हरियाणा की कंपनी मेसर्स केसीसी बिल्डकॉन को निर्माण की जिम्मेदारी दी गयी है. एलिवेटेड कॉरिडोर को 291 करोड़ में बनाया जायेगा. एनएचएआइ के अधिकारियों ने बताया कि एक माह में कंपनी के साथ एग्रीमेट कर लिया जायेगा. अगले पांच-छह में इसके निर्माण का काम प्रारंभ किया जायेगा. यह प्रयास किया जायेगा कि दो साल में इसके निर्माण कार्य को पूर्ण कर दिया जाये.
इसे भी पढ़ें:आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए 18699 दिव्यांग पेंशन के आवेदन का हुआ निपटारा
बता दें कि कचहरी से रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ सर्ड तक यह कॉरिडोर बनाया जाना है. पिस्का मोड़ से इटकी रोड तक भी कुछ दूर तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाना है.
बता दें कि एनएचएआF ने 558 करोड़ की योजना तैयार की थी, जिसकी मंजूरी भारत सरकार ने दी थी. लेकिन बिड में प्रतिस्पर्धा की वजह से सबसे कम बिड में इसे फाइनल कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए 484.35 करोड़ रुपये की मिली प्रशासनिक स्वीकृति




