Crime NewsJharkhandRanchi

रांची: आपसी विवाद में महिला ने ली अपने बेटे और पति की जान, फरार

Ranchi: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में रविवार को एक महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी और अपने पति को भी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसके बाद पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- #Ranchi को राहतः मई के नौ दिनों में मिले मात्र 10 मरीज, 36 हुए ठीक, तीन दिन से नया केस नहीं

घटना के बाद महिला फरार

राजमिस्त्री का काम करने वाला लुकस गुड़िया अपनी पत्नी सुषमा गुड़िया और बेटे अमित के साथ पिछले 3 महीने से भाड़े के मकान में रह रहा था. पत्नी को पति पर किसी और महिला के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था. इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.

9 मई की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ. मामला इतना बढ़ा कि सुषमा ने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पति को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं खुद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गयी. लुकस गुड़िया को गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया. जहां इलाज के दौरान लुकस की भी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें- #Garhwa: सूरत से आये 9 लोगों को क्वारेंटाइन करने गयी पुलिस से भिड़े ग्रामीण, पुलिस ने भांजी लाठियां

जांच में जुटी पुलिस

महिला द्वारा बेटे की हत्या और पति को मार कर गंभीर रूप से घायल करने की सूचना मिलने के बाद जगरनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि महिला ने अपने बेटे और पति की हत्या कर दी है और खुद मौके से फरार हो गयी है.

महिला के मानसिक रूप से कमजोर होने व विवाद के कारण हत्या की बात सामने आ रही है. फिलहाल जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि हत्या के पीछे की क्या वजह है. फिलहाल महिला की खोज की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown: रांची से पैदल जमुई के लिए निकले दो दर्जन लोग, धनबाद में पुलिस ने टेस्ट के लिए भेजा अस्पताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button